फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कर्नलगंज थाने के अंदर वकीलों के दो गुटों में संघर्ष, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Fri, 24 Dec 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नों पक्षों के वकील कर्नलगंज थाने अंदर भी एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इसके बाद बाहर भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। देखते ही देखते पूरा थाना परिसर जंग का मैदान बन गया। भारी बवाल को देखते हुए कई थानों की फोर्स आ गई।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : कचहरी में वकीलों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज
कर्नलगंज में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच पहले कचहरी परिसर में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष कर्नलगंज थाने में आमने-सामने हो गए जिसके बाद वहां पुलिस की मौजूदगी में जमकर लात-घूंसे चले। यही नहीं सड़क के बाहर भी दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को पीटा गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

कचहरी परिसर में रोज की तरह शुक्रवार को भी कामकाज चल रहा था। सुबह 11 बजे के करीब लॉकअप के पास बने चैंबर में कुछ वकील बैठे थे। अचानक यहां काला कोट पहने और खुद को अधिवक्ता बताने वाले करीब एक दर्जन लोग पहुंच गए और उनका पहले से बैठे अधिवक्ताओं से विवाद होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई और वहां मारपीट शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : कर्नलगंज थाना परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज
शोरगुल पर अन्य अधिवक्ता जुटे तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद अधिवक्ताओं का एक गुट कर्नलगंज थाने पहुंचा और तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने भुक्तभोगी अधिवक्ताओं को मेडिकल के लिए भेज दिया। तब तक दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर मेडिकल कराने के बाद पहला गुट वापस आया तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और इसके बाद थाने में ही मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : कर्नलगंज थाना परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यहां तक कि सड़क पर एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ वरिष्ठ वकीलों के बीचबचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

4 of 5
Prayagraj News : कर्नलगंज थाना परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज
मारपीट के साथ लूट की भी लगीं धाराएं
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में मारपीट के साथ ही लूट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। अधिवक्ता सुशील कुमार पांडेय की ओर से विजय द्विवेदी समेत पांच नामजद व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर अधिवक्ता विजय द्विवेदी की ओर से सुशील पांडेय समेत चार नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : कर्नलगंज थाना परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज
संघ की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस जारी
घटना निंदनीय है। दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है कि तीन जनवरी को बार के समक्ष उपस्थित होकर वह बताएं कि इस तरह की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई। - राधारमण मिश्रा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें