उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की जांच संबंधी याचिकाओं पर विचार करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई को 27 जनवरी की तारीख नियत की है। इससे पहले 23 जनवरी को सुनवाई होनी थी जो नहीं हो सकी। इसके साथ ही सुनवाई के दौरान स्पेशल बेंच के गठन की भी चर्चा चल रही है। हालांकि इस मामले में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वकीलों द्वारा भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पूर्व आईएएस कन्नन को इलाहाबाद आने से रोके जाने के मामले में अधिवक्ता केके रॉय ने चीफ जस्टिस को ईमेल भेजा है। इससे जनहित याचिका स्वीकार करने का अनुरोध किया है। आज इन सभी मामलो पर बहस करने के लिए राज्यो के वकील हाइकोर्ट आये थे। वहीं तारीख लग जाने के कारण वापस लौट गए।