फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौपाल में जमीन और रास्ते के विवाद पर हुई सुनवाई

Tue, 26 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के हेमापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सचल ग्राम न्यायालय में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के हेमापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में ग्राम न्यायालय फूलपुर के न्यायाधिकारी कामेंद्र नाथ चौधरी ने ग्रामीणों को ग्राम न्यायालय की कार्यप्रणाली और उसके लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

न्यायाधिकारी कामेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि सचल ग्राम न्यायालय के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझौते से निपटाया जा रहा है। रास्ते, जमीन, आपसी कहासुनी और मारपीट जैसे मामलों में यदि दोनों पक्ष सहमति जताते हैं तो उन्हें समझाकर सुलह कराने का प्रयास किया जाता है। अब तक आठ ग्राम सभाओं में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इस दौरान संबंधित राजस्व निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर न्यायाधिकारी कामेंद्र नाथ चौधरी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है, तभी ग्रामीणों की शिकायतों का समय पर निस्तारण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें