फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिफ्टिंग के अभाव में धूल फांक रही है डेंटल चेयर

Tue, 26 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार सीएचसी में धूल फांक रही, डेंटल चेयर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। अस्पताल में लाखों की लागत से लगी आधुनिक डेंटल चेयर बीते कई महीनों से धूल फांक रही है।इससे जरूरतमंद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


विभागीय कर्मचारियों के अनुसार एक महीने पहले बड़ी उम्मीदों के साथ यहां रोगियों की संख्या को देखते हुए डेंटल चेयर लगाई गई।जो काफी समय से रखरखाव (शिफ्टिंग) की कमी से कमरे में धूल फांक रही है। डेंटल सर्जन डॉ़ मीनाक्षी ने बताया कि डेंटल चेयर स्थापित न होने से समस्या आ रही है। जांच प्रक्रिया में इंस्ट्रूमेंट तथा पानी की नितांत आवश्यकता होती है, जो उपलब्ध नहीं है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर रोज दांत से ग्रसित मरीज आते हैं।
जिले से एक माह पहले डेंटल चेयर भेजी गई। चेयर की शिफ्टिंग न होने से दिक्कत आ रही है। संबंधित अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ अमरेश वर्मा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार

फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार सीएचसी में धूल फांक रही, डेंटल चेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें