फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Giri Death Case : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज

Thu, 18 Aug 2022 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में आरोपी शिष्य आनंद गिरि की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई थी। अगली सुनवाई 18 अगस्त को तय की गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। मामले में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में आरोपी शिष्य आनंद गिरि की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई थी। अगली सुनवाई 18 अगस्त को तय की गई थी। मामले में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ जमानत अर्जी की सुनवाई कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता संजय यादव ने कोर्ट से कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश बहस करेंगे। सीबीआई के वकीलों को आज कोर्ट में पक्ष रखना था। 

याची की तरफ से बहस पूरी हो चुकी है। आनंद गिरि ने खुद को निर्दोष बताते हुए हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। शिकायतकर्ता महंत स्व. नरेंद्र गिरि के शिष्य अमर गिरि ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वह एफआईआर पर बल नहीं देना चाहते। विचारण अदालत में हलफनामा दाखिल करेंगे कि केस वापस लिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे बड़े हनुमान मंदिर में थे। सूचना मिलने पर बाघंबरी गद्दी आए। उन्होंने केवल महाराज जी के ब्रह्मलीन होने की सूचना दी। एफआईआर पर कार्रवाई नहीं चाहते।फिलहाल मामले में 18 अगस्त को बहस होगी। शिकायतकर्ता के हलफनाफे पर उनके अधिवक्ता नीरज तिवारी ने बहस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें