फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हेल्थ वर्कर ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कालेज परिसर में मारपीट की वायरल वीडियो। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में अब पढ़ाई की जगह मारपीट होने लगी है। मंगलवार को छात्र एवं छात्राओं के सामने मल्टी टास्क वर्कर ने एक जेआर की कॉलेज परिसर में दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि एक सहयोगी डॉक्टर के इशारे पर कर्मचारी ने रंगदारी न देने पर पिटाई की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित जेआर पूर्व सीएमओ का बेटा है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव का बेटा डॉ. अंकित श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज में जेआर के पद पर तैनात हैं। 15 नवंबर को उसका नवीनीकरण होना था। आरोप है कि नवीनीकरण के बदले उससे रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने के कारण उसका नवीनीकरण भी नहीं किया। जबकि जेआर डॉ. अंकित का चयन एम्स रायबरेली में हो गया। मंगलवार को ड्यूटी करने के बाद वह अपना सामान लेकर लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे।
इस बात की सूचना जेआर डॉ. अंकित ने आचार्य डॉक्टर राहुल सैनी को दी। आरोप है कि आचार्य राहुल सैनी ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में तैनात लिपिक राम कैलाश शर्मा के बेटे मल्टी टास्क वर्कर गोरेलाल को भेजकर रुपये मंगवाए थे। रुपये देने से मना करने पर कमरे से निकलने के दौरान कर्मचारी ने डॉ अंकित श्रीवास्तव को रोककर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हॉस्टल में मौजूद छात्र एवं छात्राओं ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया। बचाव के लिए छात्र दौड़े तो आचार्य सामने आ गए। राहुल सैनी ने बताया कि डॉ. अंकित के साथ जो हुआ,वह गलत है। आरोप चाहे जो लगे, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्यदेश दीपक ने घटना की जानकारी नहीं है। वह पहुंचने के बाद ही जानकारी दे सकेंगे। नवीनीकरण के लिए रुपये मांगने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें