फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक- केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 30 Dec 2018 02:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वस्थ भारत अभियान लोगों को निरोग और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। हमें कम तेल, कम नमक और कम चीनी उपयोग की थीम को सार्थक करने के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा। डांडी से हांडी तक साइकिल रैली आयोजन का स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वच्छता सेहत का खजाना है। उन्होंने कहा कि इस रैली के  माध्यम से देश के कोने-कोने तक स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाना है।

विज्ञापन


एएमए सभागार में स्वस्थ भारत अभियान के तहत पहुंचे लोगों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंभ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को घर की महिलाओं की सेहत के साथ बच्चों को सेहत और स्वच्छता का महत्व बताना होगा। उन्होंने रैली के उद्देश्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वस्थ भारत मिशन अभियान चलाकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को इससे जोड़ना चाहती है। इससे हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। कुंभ के मौके पर की गई व्यवस्थाएं स्वच्छता के बारे में लोगों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान से बच्चों को भी जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहाकि हमें संकल्प लेना होगा कि परिवार और समाज को स्वस्थ रखेंगे। देश से बीमारियों को दूर भगाएंगे।

साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे एफएसएसएआई के मदन मोहन खंतलाल ने आयोजन का महत्व बताया। उनके साथ वाराणसी के एसीए हरिमोहन श्रीवास्तव और नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होेंने बताया कि 28 दिसंबर को यहां आकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए। शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों की सहभागिता उत्साहजनक रही। रविवार को यात्रा सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ जाएगी। कार्यक्रमों से लोगों को संदेश दिया गया कि भोजन बर्बाद नहीं करेंगे। महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए भोजन में लौह तत्वों की मात्रा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में विधायकों के साथ अधिकारी, शिक्षा और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के एक गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ता समागम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमोबेश 100 दिन शेष रह गए हैं। कार्यकर्ता इन दिनों का सदुपयोग करते हुए गांव में जुट जाएं। केन्द्र व राज्य सरकार ने चारों तरफ विकास का कमल खिलाकर प्रयागराज को सुन्दर बनाने का सतत् प्रयास कर रही है। जिसका प्रतिफल है कि पूरे प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा मोती की माला है।

यह टूटने न पाये यह सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पैसे की कमी तो रहती ही है, इच्छाशक्ति प्रबल होनी चाहिए। कांग्रेस के बारे में कहा कि वह तो भ्रष्टाचारी पार्टी है। यदि 2019 में फिर मोदी सरकार आई तो भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का कार्य करेगी। अयोध्या मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम लला की भव्य मंदिर वहीं बनेगा। बाबर की मस्जिद इमारत मकबरा जैसी हरकत करने वालों की हिमाकत को सबब सिखाना है। इस मौके पर विधायक विक्रमाजीत मौर्य, जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पाण्डेय ने डिप्टी सीमए का माल्यार्पण किया। अन्य लोगों में विधायक डॉ. आरके वर्मा, दीपक पटेल, अजय पांडेय, अमरनाथ दुबे, बेनी माधव, अमरजीत कुशवाहा, राम कैलाश सरोज तुलसीराम सरोज, सुभाष उपाध्याय, धीरेन्द्र मिश्र, अंशू तिवारी समेत भारी संख्या में लोग रहे। संचालन पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौर्य ने की।

करनाईपुर बाजार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते एक प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश का विकास तेजी के साथ हो रहा है। जो सड़के महानगरों में देखने को मिलती थीं आज आप गांव में देख रहे हैं। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। किसानों को बिजली, खाद, बीज समय से मिल रहा है। उन्होंने आवारा पशुओं से परेशान किसानों के लिए भी राहत भरी बात कही। बताया कि प्रत्येक विकास खंड पर पशुबाड़ा बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है और इसके लिए बजट भी दे दिया गया है। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोई भेद भाव नहीं करती है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विशाल पुष्पहार पहना कर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया।

बतादें कि शनिवार को बहरिया के करनाईपुर बाजार मे कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम भाजपा के बहरिया मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन विधान सभा प्रभारी गिरजाशंकर पांडेय ने किया। विश्वनाथ गंज के विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरू प्रसाद मौर्य, गंगापार जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय आदि लोगों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 2019 के चुनाव में एक फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए सक्रिय होने की अपील की। पूर्व गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी,  सोरांव के ब्लाक प्रमुख आलोक पांडेय, मऊआइमा ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पाल, कविता पटेल, दिलीप केसरवानी, शिव प्रसाद केसरवानी, भोला पटेल, शशिकांत शुक्ल, रामपलट पटेल, संदीप तिवारी, प्रत्यक्ष द्विवेदी, प्रेमचंद्र शुक्ल, अंजनी पांडेय, सुशील पांडेय आदि लोग रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें