फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 04 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 जून को परेड मैदान में होने वाली रैली और उसके पहले राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि यह रैली अपने आप में अभूतपूर्व होगी। मंडल से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके रैली को सफल बनाया जाएगा, क्योंकि इस रैली की सफलता सिर्फ भाजपा की सफलता नहीं बल्कि प्रयाग के कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा जाएगा। यह अवसर हर किसी को नहीं मिलता। ऐसे में बूथ लेविल पर जन जागरण कर रैली को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक प्रयाग के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी यहां पहली बार आ रहे हैं। इस अवसर पर कार्य समिति की बैठक ने कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। सुनील ओझा ने बताया कि महानगर के प्रत्येक मंडल में नौ जून को स्वच्छता दिवस रखा गया है। इसके तहत मंडल के कार्यकर्ता शहर के चौराहों को स्वच्छ रखने का काम करेंगे। 10 जून को पूरे वार्ड की सफाई कराई जाएगी। 11 जून को शहर से सभी महानुभावों की प्रतिमाओं को स्वच्छ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीनों दिन बूथ लेविल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी टोलियां बनाकर रैली के लिए जन जागरण भी करेंगे। बैठक में सांसद विनोद सोनकर, लक्ष्मण आचार्य, स्वतंत्र देव सिंह, अवधेश गुप्ता, शिवदत्त पटेल, अमरनाथ तिवारी, रमेश पासी, प्रभाशंकर पांडेय, शशि वार्ष्णेय, कमला सिंह, राजेंद्र मिश्रा, अमरेश श्रीवास्तव, ब्यूटी श्रीवास्तव, विभूति सिंह आदि शामिल थे। उधर, भाजपा पार्षद दल की बैठक में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली की सफलता में पार्षदों की भूमिक ा अहम है। पार्षद अपने क्षेत्रों में नागरिकों से मिलकर रैली में शामिल होने की अपील करें। बैठक में पार्षद गणेश केसरवानी, चंद्रभूषण सिंह, किरन जायसवाल, संजय गुप्ता, आनंद सोनकर, आनंद सिंह, विद्या द्विवेदी, पुष्पा कुशवाहा समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में हुए बवाल के लिए प्रदेश सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को गंगोत्री गार्डेन में भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की तैयारी के दौरान संवाददाताओं से रूबरू सांसद ने कहा कि इस घटना में प्रदेश सरकार में बैठे लोग शामिल हैं। आरोप लगाया कि मथुरा में बवाल करने वालों को प्रदेश के कबीना मंत्री शिव पाल सिंह यादव का समर्थन था। मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव को भी सरकार ने संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जवाब दें कि दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बवाल में शहीद पुलिस अफसर के परिजनों को 20 लाख के बजाए एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें