फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का विरोध

Thu, 03 Sep 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच तथा अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रतियोगियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी प्रतीकात्मक विरोध किया। अलग-अलग संगठनों के बैनर तले जुटे प्रतियोगियों ने अन्य भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश की लेकिन सभा स्थल से काफी पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सड़वा मोड़ पर गिरफ्तारी से पहले उनकी सपा कार्याकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रतियोगी आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही। उल्टे प्रतियोगियों को फर्जी मुकदमों में फंसा दिया गया।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव मानस शर्मा, दिव्यम श्रीवास्तव, अमित सिंह, लालजी कनौजिया, रोशन लाल, प्रवीण मिश्रा, रवि सिंह, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे। संपूर्ण युवा क्रांति की ओर से भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में चंद्रशेखर आजाद पार्क में सभा की गई। संगठन से जुड़े प्रतियोगियों का कहना था कि प्रदेश में भर्ती के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। संयोजक राणा यशवंत प्रताप सिंह ने भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदेालन की घोषणा की। सभा में दुर्गेश मिश्र नंदनी, विभव प्रताप सिंह, अनुभव सिंह, वासु तिवारी, रोहित गोस्वामी, प्रशांत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों में आरक्षण की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाया गया। बालसन चौराहा पर आयोजित सभा में प्रतियोगियों का कहना था कि इस मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार उदासीन है। सभा में मनोज यादव, अविनाश विद्यार्थी, राजेश भारतीय, आशीष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें