फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-ए-गदीर पर सजी महफिलें, लंगर

विज्ञापन
Hazrat Ali Birthday - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हजरत अली के यौमें गदीर पर मंगलवार को हर तरफ धूम मची रही। कहीं महफिल सजी, तो कई जगहों पर स्टाल लगा कर लोगों में तरह- तरह के तबर्रूक तकसीम किए गए। रानी मंडी, इमामबाड़ा मिर्जा नकी बेग के बाहर बने स्टालों पर राहगीरों और बच्चों को लड्डू, आईस्क्रीम, समोसा बांटा गया। करैली के अस्करी मार्केट चौराहे पर भी लोगों ने स्टाल लगा कर लजीज चीजें तकसीम कीं।
विज्ञापन

दरियाबाद स्थित हजरत अब्बास की दरगाह के बाहर भी स्टाल लगाकर तबर्रूक तकसीम किया गया। घरों में भी महिलाओं ने मीठे लजीज व्यंजन बना कर नजरों नियाज दिलाई व जश्न मनाया गया। सोमवार देर रात से शुरू हुआ जश्न मंगलवार को दिन भर चला। शायरों ने महफिल में अपने कलाम से वाहवाही लूटी। महिलाओं, बच्चों सहित बड़े-बुजुर्गों ने भी एक -दूसरे को ईद-ए- गदीर की मुबारकबाद दी। रानी मंडी में मोमनीन की तरफ से लंगर चला। इस मौके पर शाहिद अब्बास, हसन अख्तर, सूफी हसन, रजा अकबर, हैदर रजा, यूनूस रजा, मुजप्फर अब्बास, इमरान काजमी, पिंटू, रजी, मकसूद रिजवी, अनीस जायसी, कम्मू भाई, सामिन अब्बास, रागिब हसन, ताशू अलवी सहित अन्य लोगों ने जश्न व लंगर के एहतेमाम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें