फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 जिलों में माननीयों के मुकदमों की सुनवाई उन्हीं की अदालतों में

विज्ञापन
court news
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के 62 जिलों में माननीयों के खिलाफ दाखिल आपराधिक मुकदमों की सुनवाई अब उन्हीं के जिले में होगी। इसके लिए हाईकोर्ट ने विशेष अदालतें गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक माननीयों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए इलाहाबाद में ही हो रही थी। अब इसका क्षेत्राधिकार सिर्फ 12 जिलों तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन

माननीयों के खिलाफ दाखिल बड़ी संख्या में मुकदमों की सुनवाई और निस्तारण शीघ्रता से करने के लिए विशेष अदालतें गठित करने का सुप्रीमकोर्ट ने निर्देश दिया है। इसके तहत पहली विशेष अदालत इलाहाबाद में गठित की गई। अब स्पेशलकोर्ट इलाहाबाद का क्षेत्राधिकार सिर्फ 12 जिलों तक रहेगा। इसमें इलाहाबाद, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, भदोही, कौशांबी, बलिया और जौनपुर तक सीमित रहेगा। शेष जिलों में दर्ज माननीयों के मुकदमों की सुनवाई के लिए उन्हीं जिलों में विशेष अदालतों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें