हाथरस दुष्कर्म मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र भेजकर इस समूचे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है । इस पत्र में विशेष जांच एजेंसी जांच कराने की मांग की गई है।
पेशे से अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर को पत्र भेजकर उनसे प्रार्थना की है कि वह 14 सितंबर को हुए इस दुष्कर्म मामले का स्वत: संज्ञान लेकर युक्तियुक्त निर्देश जारी करें।
पत्र में अधिवक्ता ने कहा है कि चार लोगों ने पीड़िता का रेप करने के बाद गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की खराब दशा को भी उजागर करती है। कहा गया है कि प्रदेश में कानून का शासन है, जनता के मन में ऐसा विश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक है कि इस दुष्कर्म मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए ताकि समूचे घटना की सही जांच हो सके। अधिवक्ता ने यह पत्र पीडिता की मौत के बाद चीफ जस्टिस को भेजा है।