फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिलाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगी हर्षा रिछारिया, प्रयागराज से करेंगी शुरुआत

Thu, 04 Dec 2025 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Harsha Richhariya : साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। महिलाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए वह शीघ्र ही अभियान चलाएंगी जिसकी शुरुआत प्रयागराज से होगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपनी देश की संस्कृति के विपरीत कार्य न करें। शार्ट्स पहनकर रील्स बनाना और लिव इन में रहना हमारी सभ्यता का अंग नहीं। 
विज्ञापन
हर्षा रिछारिया, साध्वी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के रथ पर बैठने के बाद चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचीं। अमर उजाला से बेबाकी से बातचीत की। उन्होंने अपनी शादी से लेकर आगे अपने लक्ष्य के बारे में चर्चा की। हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह समाज और देश की महिलाओं को जागरूक करने के लिए नारी सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने वाली हैं, जिसकी शुरूआत वह प्रयागराज से करेंगी।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम बाद में हर राज्य और हर जिले में चलाया जाएगा। कहा कि महाकुंभ में हुए बातों को भूलकर नए सिरे से अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी हैं। उन्होंने वृंदावन से संभल तक की यात्रा निकाली थी, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। कहा कि शार्ट्स पहनकर रील्स बनाना, लिव इन हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। लड़कियों को इससे बचना चाहिए। अपने धर्म और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें जिससे लोग आप पर गर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें