फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, एपीओ के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच, कराया गया मेडिकल

Sun, 22 Oct 2023 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एपीओ ने अल्लापुर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराके शनिवार को अदालत में बयान भी दर्ज करा दिया है। पुलिस जल्द ही अनुमति लेकर आरोपी अफसर से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने शाहजहांपुर में तैनात एक एपीओ के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। एपीओ ने अल्लापुर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराके शनिवार को अदालत में बयान भी दर्ज करा दिया है। पुलिस जल्द ही अनुमति लेकर आरोपी अफसर से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


अल्लापुर निवासी प्रतियोगी छात्रा ने जार्जटाउन में कुछ दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके पुराने परिचित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा की तहरीर पर दुष्कर्म के साथ अप्राकृतिक दुराचार और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी और वह पूर्व परिचित हैं। आरोपी वर्तमान में शाहजहांपुर में एपीओ है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को अदालत में छात्रा का बयान भी दर्ज कराया। एसओ जार्जटाउन राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के आरोपों की जांच जा रही है। जल्द ही अनुमति लेकर एपीओ से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें