फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday : प्रयागराज जंक्शन से सज धजकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई प्रयागराज एक्सप्रेस, काटा गया केक

Mon, 17 Jul 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घड़ी की सुई में रात 10.10 बजने के पूर्व ‘टन टन टन’ की आवाज तकरीबन एक मिनट तक आई और उसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य नई दिल्ली की ओर रवाना हो गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने यात्रियों का अभिवादन करने के साथ उनकी मंगलकारी यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के रविवार को 39 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर जहां ट्रेन के हर एक कोच में विशेष सजावट की गई, तो वहीं दूसरी ओर उसकी रवानगी के पूर्व प्रयागराज एक्सप्रेस के इंजन के समक्ष केक काटा गया। घड़ी की सुई में रात 10.10 बजने के पूर्व ‘टन टन टन’ की आवाज तकरीबन एक मिनट तक आई और उसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य नई दिल्ली की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने यात्रियों का अभिवादन करने के साथ उनकी मंगलकारी यात्रा की कामना की।फैंस क्लब के सदस्य शाम से ही ट्रेन के सभी 24 कोच को सजाने में जुटे रहे।

हर एक कोच पर गुब्बारे भी लगाए गए। इंजन को भी फूलों से सजाया गया। बता दें कि प्रयागराज एक्सप्रेस संचालन के भले ही 39 वर्ष रविवार को पूरे हो गए हों, लेकिन इसकी वर्षगांठ मनाने की परंपरा अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के बाद वर्ष 2019 में शुरू हुई। तब ट्रेन के 35 वर्ष हुए थे। उस दौरान यहां महाप्रबंधक रहे राजीव चौधरी और डीआरएम अमिताभ ने पहली बार प्रयागराज एक्सप्रेस की 35वीं सालगिरह मनाई थी।
विज्ञापन

 

प्रयागराज एक्सप्रेस का 39वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

समारोह में 16 जुलाई 1984 को पहली बार चली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। हालांकि, उसके बाद 2020 व 21 में कोविड की वजह से रेलवे द्वारा कोई समारोह नहीं किया गया, लेकिन पिछले वर्ष और उसके बाद इस बार सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, पीआरओ अमित सिंह, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर आदि की मौजूदगी में जंक्शन पर केक भी काटा गया। प्रयागराज एक्सप्रेस से सफर कर रहे प्रशांत मिश्रा, अंकुर, रहमान और सिद्धार्थ ठाकुर नाम के यात्री ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज से अच्छी और कोई ट्रेन नहीं है।

विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस का 39वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

फैंस क्लब ने लगाई प्रदर्शनी, सेल्फी प्वाइंट भी बनाया

प्रयागराज एक्सप्रेस के 39 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज फैंस क्लब की ओर से प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें 39 वर्ष तक के सफर को दर्शाने वाली कुछ स्टैंडी लगाई गई। एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। फैंस क्लब में शामिल दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज के हर्षित शर्मा ने बताया कि ट्रेन को सजाने व कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए क्लब के शिवांग टंडन, चंदन, अनुभव, सौरभ सिंह का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें