फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म का शो कैंसिल होने पर हंगामा

Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां तकनीकी खराबी के चलते एक ऑडी बंद हो गई जिस पर फिल्म का शो कैंसिल करना पड़ा। नाराज दर्शकों ने हंगामा किया तो सूचना पर पुलिस पहुंची गई। टिकट के पैसे वापस हुए तब जाकर लोग शांत हुए। हालांकि सिनेमाहाल प्रबंधन ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार करता रहा। पुलिस के मुताबिक, शानिवार शाम सिविल लाइंस स्थित मल्टीप्लेक्स में बने सिनेमाहाल में फिल्म का शो शुरू ही हुआ था।

विज्ञापन


तभी तकनीकी खराबी के चलते एक ऑडी बंद हो गई। कुछ देर बाद शो कैंसिल होने की सूचना मिली तो दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस थाने की फोर्स पहुंच गई। जिसके बाद टिकट के पैसे वापस करने की बात पर दर्शक शांत हुए। मामले में पुलिस का कहना है कि सिनेमाहाल प्रबंधन काउंटर से खरीदे गए टिकट का भुगतान करने की बात कह रहा था। जबकि ऑनलाइन बुक किए गए टिकट के पैसे का भुगतान सीधे खाते में करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। हालांकि उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। उधर सिनेमाहाल प्रबंधन ऐसी किसी घटना से इंकार करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें