फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हनुमान मंदिर में मां गंगा का प्रवेश

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार की शाम मां गंगा ने प्रवेश किया। घंटा, घड़ियाल, शंखनाद और भक्तों के जयघोष से संगम क्षेत्र गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मोक्षदायिनी गंगा जी का अभिषेक पूजन कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


सुबह से ही लोग मां गंगा के मंदिर प्रवेश का क्षण देखने के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में गंगाजल के प्रवेश के बाद यह लगने लगा था कि मां गंगा इस बार बजरंगबली को स्नान कराकर ही वापसी करेंगी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देश पर मंदिर में गंगा स्त्रोत एवं सुंदरकांड का पाठ वेदपाठी बटुकों द्वारा किया जा रहा था।  शाम 5बजकर 25 मिनट पर गंगा जी ने गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने विधिविधान से अभिषेक किया।

गंगा मइया की जय, बजरंगबली की जय के घोष के साथ आरती हुई। बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की गई। स्वामी आनंद गिरि के मुताबिक जब तक गंगा जल मंदिर परिसर में है तब तक गर्भगृह के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान हनुमान जी की लघु प्रतिमा का पूजन अर्चन होगा। ज्ञात हो कि बीते साल गंगा जी मंदिर के द्वार से लौट गई थी। महंत नरेंद्र गिरि ने मंदिर में गंगा जी के प्रवेश को देश और शहर के लिए शुभ बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें