फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर एयरफोर्स कर्मी ने दी जान

Mon, 25 Mar 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

बम्हरौली स्थित एयरफोर्स र्क्वाटर में एक एयरफोर्स कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गुरूदासपुर के चिन्नावा गांव निवासी हंस प्रकाश (30 वर्ष) पुत्र भुईलाल यहां मध्य वायुकमान यूनिट में तैनात था।

विज्ञापन


रोजाना की तरह शनिवार की रात भी वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसके बाद आज सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तब उसके साथियों ने आवाज लगाई। उसके जवाब न देने पर जब लोगों ने अंदर देखा तब वह फांसी पर लटका दिखाई पड़ा। उसके फांसी लगा लेने पर वहां हड़कंप मच गया। तुरंत धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा के मुताबिक आत्महत्या के पीछे की वजह अभी बहुत साफ नहीं है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार के लोगोें के आने के बाद स्थिति कुछ साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें