शिवकुटी के रसूलाबाद में होली के दिन डांस को विवाद के बाद हुए बवाल मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सलमान भी मामले में नामजद था। इसके अलावा कुछ अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित किया गया है जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बता दें कि 22 फरवरी की रात रसूलाबाद के मेहंदौरी हौलीपार में रात 10.30 बजे डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थित तनावपूर्ण हो गई। जिसमें ईट पत्थर भी चलाए गए। मामले में दोनों पक्षों के छह युवकों को नामजद करते हुए कुल 38 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिनमें से गुफरान खान, मो. आशिफ, शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि अब दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।