फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग से चेहरे, मेहंदी से हथेलियां खिलीं

Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य और पति की मंगलकामना के लिए सुहागिनें रविवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत करेंगी। दिन भर के निर्जला व्रत के बाद रात में परंपरागत रूप से चलनी से चंद्रमा को देखने के बाद अर्घ्य देंगी। शनिवार को दिन भर व्रत की तैयारी की जाती रही। वहीं नवविवाहिताओं में पहला करवाचौथ होने की वजह से विशेष उत्साह है।
विज्ञापन


पूजन सामग्री से लेकर सोलह शृंगार के सामान खरीदने में महिलाओं का ज्यादातर वक्त बीता। कटरा, चौक, सिविल लाइंस, मीरापुर, प्रीतमनगर, मम्फोर्डगंज समेत सभी बाजारों में खूब रौनक रही। साड़ियों की दुकानों पर लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां और सूट पसंद करने और मैचिंग की बिंदी, चूड़ी, कड़े खरीदने में महिलाएं जुटी रहीं। ज्यादातर ने पारंपरिक परिधान खरीदे। सिविल लाइंस स्थित फैब इंडिया शोरूम की स्मृति जेटली का कहना है, साड़ी, लांग स्कर्ट और लंबी कुर्ती डिमांड में रही। मीठे से व्रत की शुरुआत करने के लिए मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं मिट्टी का करवा और करवा में भरने के लिए चूड़ा, गट्टा, नया चावल और चावल का आटा खरीदा गया।

रविवार को वक्त न मिले सो महिलाओं ने शनिवार को ही हथेलियों पर मेहंदी रचाई। देर शाम तक कटरा, सिविल लाइंस में मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ लगी रही। किसी ने अरेबियन स्टाइल में तो किसी ने मारवाड़ी स्टाइल में हथेली सजवाई। आउटलाइनर मेहंदी को भी काफी पसंद किया गया। मेहंदी लगवाने के साथ ही टैटू भी बनवाए। सिविल लाइंस में मेंहदी आर्ट्स के संजय बताते हैं कि ज्यादातर ने अरेबियन और मारवाड़ी, राजस्थानी मेंहदी लगवाई है। सुहागिनें दिन भर पार्लर में भी व्यस्त रहीं। मेहंदी लगाने वाले अखिलेश बताते हैं कि जैसा काम वैसा दाम लिया है। हथेली पर पति का नाम रचवा रही जार्जटाउन की वसुधा ने अपने पहले करवाचौथ व्रत को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की है। सिविल लाइंस स्थित ब्यूटी प्वांइट की सविता छाबड़ा बताती हैं कि करवाचौथ व्रत की तैयारियां सप्ताह भर से हो रही हैं। चेहरे की रौनक बनी रहे इसके लिए महिलाओं ने एक दिन पहले ही फेशियल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें