फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फंदे से झूलकर इंजीनियरिंग के छात्र ने दी जान, प्रधानाचार्य ने किया खुलासा; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 25 Oct 2023 06:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत छात्र निखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डेलीगेसी के छात्र ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। दोपहर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पड़ोसी छात्रों ने खिड़की से देखा। तब वह पंखे के सहारे रुमाल के फंदे से लटका मिला। घटना से बौखलाए छात्रों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


कूशीनगर जनपद के परसौनी गांव थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी परशुराम गुप्ता का बेटा निखिलकुमार गुप्ता हंडिया पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वर्ष 2022 के सत्र में नामांकन कराया था। हंडिया कस्बा स्थित एक लॉज में रहकर वह पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर अपने बंद कमरे में पंखे के सहारे गले में रुमाल लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे निखिल को नीचे उतारा। 

लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेशकुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में  द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में निखिल द्वारा अभी तक न तो शुल्क जमा किया गया है और न ही नामांकन कराया गया है। मृतक निखिल के चाचा शंभूकुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे फोन करके उसने परिजनों से बात की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें