फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गुझिया का बदला अंदाज, अबीर-गुलाल की चमक से दमका बाजार

Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज - अनुराग जायसवाल
विज्ञापन
पिचकारी, अबीर-गुलाल की चमक से बाजार देर रात तक गुलजार रहा। वहीं घरों और मिष्ठान की दुकानों पर पारंपरिक पकवानों की खुशबू भी घुलने लगी है। इस बार होली के पारंपरिक व्यंजन गुझिया में नवाचार देखने को मिला, जो पारंपरिक मिष्ठान भंडार के साथ कन्फेक्शनरी की दुकानों पर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन




होली की हुड़दंग में सेहत अक्सर पीछे छूट जाती है, लेकिन इस बार व्यापारियों ने नवाचार के जरिए हर वर्ग के ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बेकरी विशेषज्ञों ने खास आग में सेंकी गई गुझिया तैयार की है। शुगर से पीड़ित लोगों के लिए मिष्ठान विक्रेताओं ने मधुमेहरोधी पाउडर व शुगर-फ्री विकल्पों का उपयोग कर गुझिया बनाई है।
ग्राहक अब खोया के साथ काजू, बादाम और पिस्ता आदि के मिश्रण से तैयार गुझिया को अधिक पसंद कर रहे हैं। घरों में भी महिलाओं ने पारंपरिक पकवान बनाने लगी हैं। सोमवार को देर शाम तक अबीर-गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन



- हमने परंपरा को आधुनिकता से जोड़ने का प्रयास किया है। लोग अब स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक हैं। इसलिए साधारण गुझिया के साथ बेक्ड गुझिया भी बाजार में उपलब्ध है। - अनुराग जायसवाल, दुकानदार


- शुगर पीड़ितों के लिए होली फीकी न रहे, इसके लिए विशेष मधुमेहरोधी पाउडर और स्टीविया आधारित गुझिया तैयार की है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स की अलग-अलग वैरायटी की ब्रांडिंग की जा रही है। - मनोज केसावानी, व्यापारी



- होली पर पकवानों में नवाचार ही बाजार की मांग है। हम पारंपरिक खोया गुझिया के साथ चॉकलेट, केसरिया गुझिया भी बना रहे हैं। साफ-सफाई और शुद्ध मेवों का उपयोग हमारी प्राथमिकता है।- विक्की मोदनवाल, मिष्ठान दुकानदार।

लालगोपालगंज - अनुराग जायसवाल

लालगोपालगंज - अनुराग जायसवाल

लालगोपालगंज - अनुराग जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें