फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी, श्री बड़े हनुमानजी के दरबार में लगाई हाजिरी

Fri, 07 Feb 2025 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संग में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने मां गंगा का पूजन करने के बाद संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी श्रद्धा की डुबकी लगाने पहुंचे। संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद उन्होंने योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने संगम स्नान से पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर सेक्टर 7 स्थित गुजरात पवेलियन का भी अवलोकन किया। 

विज्ञापन

महाकुंभ में पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त - फोटो : अमर उजाला।
पावन स्नान के साथ किया पूजन अर्चन 

त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है। भूपेंद्र पटेल ने कहा, "प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं अद्भुत हैं। स्वच्छता से लेकर हर सुविधा तक, सब कुछ बहुत ही अच्छा है।" गुजरात सीएम ने कहा, "हमें पवित्र स्नान करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

त्रिवेणी संगम, जो भारत की आस्था का केंद्र है, वहां स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है।" मोटरबोट से पूरी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम पहुंचे और यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य भी दिया। उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी पावन डुबकी लगाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन और गंगा आरती भी की। 
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
400 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह नौ बजे स्टेट एयरक्राॅफ्ट से प्रयागराज पहुंचे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया और आरती उतारी। मंदिर के महंत और बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज की ओर से मुख्यमंत्री को लेटे हनुमान मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई।

श्री बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सेक्टर सात स्थित गुजरात पवेलियन पहुंचे। यहां उन्होंने पवेलियन का अवलोकन किया। गुजरात पवेलियन में उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम और सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियों का निरीक्षण किया, जबकि मेडिकल कैंप, लिट्रेचर स्टॉल और अन्य गैलरी का भी मुआयना किया। यहां वो गुजरात के उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए और सभी व्यवस्थाओं को सराहा। गुजरात से भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने यहां 400 बेड की एक डॉरमेट्री का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें