प्रयागराज, 4 अगस्त। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने रविवार को कई तालाबों का निरीक्षण किया लेकिन जब खुल्दाबाद स्थित गुड़िया तालाब पहुंचे तो वहां की अतिक्रमण देखकर नाराज हुए। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश नागपंचमी त्योहार से पहले गुड़िया तालाब का सुंदरीकरण और सफाई व्यवस्था कुंभ मेले की तरह सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि तालाब के आसपासस का वातावरण सुंदर हो और पर्यटन स्थल के रूप में इसे विकसित किया जाए। तालाब के आसपास दीवारों पर वाल पेंटिंग कराकर कुंभ की तर्ज पर इसे ऐतिहासिक और दिव्य बनाया जाए। उन्होंने खुल्दाबाद थाना प्रभारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने शहर पश्चिमी विधानसभा के तहत मीरापुर, फतेहपुर घाट, मरदानपुर, अहमदपुर पावन में भी तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब संरक्षित रहेंगे तो जल स्तर नीचे नहीं जाएगा और इससे घर-घर पीने का पानी सुलभ होगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी और एसडीएम सदर को इन सभी तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।
मंत्री ने तालाबों के किनारे पौधेरापण भी किया। साथ ही फतेहपुरघाट में जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने बताया कि छह दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जाहिर करते हुए समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देश दिया। ग्राम प्रधान ने पीएचसी पर अवैध कब्जे की शिकायत की तो मंत्री ने सीओ चायल को निर्देश दिए कि 24 घंटे के अंदर कब्जा हटाया जाए। इस मा ैके पर धनंजय सिंह पटेल, पवन श्रीवास्तव, अजय राय, चंद्रभूषण सिंह पटेल, अनिल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह पटेल, अनिल सिंह, भारत भूषण सिंही पटेल, विजय मल्होत्रा, विजय तिवारी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।