फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : अखलाक के घर 17 घंटे रहा गुड्डू मुस्लिम, दिन भर टीवी और अखबारों पर नजरें गड़ाए रहा

Tue, 04 Apr 2023 06:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था। अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि वह दिन भर टीवी और अखबारों में नजरें गड़ाए रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था। अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि वह दिन भर टीवी और अखबारों में नजरें गड़ाए रहा। इस दौरान उसने तमाम बातें भी बताईं। उसकी बताई जानकारी पर पुलिस काम कर रही है। जांच कर रही पुलिस अभी तक यह मानकर चल रही थी कि गुड्डू मुस्लिम और अरमान साथ में भागकर बिहार में छिपे हैं लेकिन अखलाक से पूछताछ के बाद नए सिरे से रणनीति तैयार की जा रही है।

धूमनगंज में 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या के समय गुड्डू मुस्लिम बमों से भरा झोला लिए था। उसने कई बम मारे थे। सिपाही राघवेंद्र सिंह को भी गुड्डू मुस्लिम ने ही बम मारकर घायल किया था। बाद में राघवेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने गुड्डू पर पांच लाख का इनाम घोषित किया है। रविवार को मेरठ से पुलिस ने अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक को गिरफ्तार किया तो कई खुलासे हुए।

विज्ञापन

Prayagraj News : डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने अखलाक के घर का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम पांच मार्च को अखलाक के घर पहुंचा था। गुड्डू मुस्लिम जब घर पहुंचा तो घर की एक युवती उसे अंदर ले गई। वह सोफे पर बैठ गया। इसके बाद अखलाक तथा अन्य लोगों को बुलाया गया। घर वालों ने गुड्डू के गले मिलकर उनका स्वागत किया। अखलाक से पूछताछ में पता चला कि गुड्डू 17 घंटे तक रुका रहा।

इस दौरान उसकी नजरें टीवी पर उमेश पाल हत्याकांड की खबरों पर थी। अखबारों में क्या छप रहा है, यह भी वह देख रहा था। गुड्डू 17 घंटे बाद वहां से चला गया। उसके घर से जाने का फुटेज भी एसटीएफ ने कब्जे में ले लिया है। अखलाक ने कई और जानकारी दी है लेकिन पुलिस उसे साझा नहीं कर रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

सूत्रों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य शूटरों को ढूंढने के लिए अब नई रणनीति बनाई गई है। साफ हो गया है कि पांचों शूटर किसी न किसी परिचित के घर ही पहुंचे हैं। चारों अन्य शूटरों के बारे में भी यही कहा जा रहा है। कई बार पुलिस उनके बेहद नजदीक पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस के आने से पहले भी शूटर भाग निकले। इससे यह भी पता चल रहा है कि वे लगातार ठिकाना

500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज एसटीएफ ने कब्जे में ली, की जा रही है

अतीक के बहनोई अखलाक के घर से पुलिस ने 500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज ली है। उसकी जांच की जा रही है। गुड्डू मुस्लिम की फुटेज के साथ ही देखा जा रहा है कि और कौन कौन वहां आया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें