Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
तत्कालीन विवेचक नारायण सिंह परिहार ने पूरक चार्जशीट में गुड्डू मुस्लिम का नाम शामिल किया था। उन्होंने मूल एफआईआर में शामिल 10 नामों के अलावा आरोपियों के सात और नाम जोड़े थे। गुड्डू मुस्लिम भी उन सात आरोपियों में से एक था। बाद में चार्जशीट लगी तो भी मुख्य रूप से 17 आरोपियों में गुड्डू मुस्लिम का भी नाम शामिल किया गया था। जब यह मामला सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हुआ तो भी इन्हीं 17 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
हालांकि सीबीआई ने जांच के दौरान सात नामों को निकाल दिया। जिन लोगों को सीबीआई ने अपनी चार्जशीट से निकाला था, उसमें गुड्डू मुस्लिम भी शामिल था। इसके अलावा गुलफुल और नफीस कालिया की मौत हो चुकी है।
अब्दुल कवि की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल
राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से वांटेड चल रहे अब्दुल कवि की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल हुई है। राजू पाल हत्याकांड के बाद पुलिस और सीबीआई कभी भी अब्दुल कवि को गिरफ्तार नहीं कर पाए।
पुलिस और सीबीसीआईडी की चार्जशीट में शामिल नाम
1-अतीक अहमद, 2-अशरफ, 3-रंजीत पाल, 4-आबिद, 5-फरहान अहमद, 6-गुल हसन, 7-जावेद इसरार अहमद, 8-गुलफुल उर्फ रफीक, 9-अब्दुल कवि, 10-गुलशन, 11-दिनश पासी, 12-गुड्डू मुस्लिम, 13-नफीस कालिया, 14-मुक्ते हसन, 15-मुस्तकीमदो अन्य।
सीबीआई की चार्जशीट
1-अतीक अहमद, 2-अशरफ, 3-रंजीत पाल, 4-आबिद, 5-फरहान, 6-गुल हसन, 7-जावेद इसरार खान, 8-गुलफुल उर्फ रफीक अहमद, 9-अब्दुल कवि, 10-गुलशन