फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के नए रिटर्न सिस्टम से व्यापारियों को करवाया जाएगा रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहा है नया रिटर्न सिस्टम
विज्ञापन

आठ जनवरी को सेमिनार के माध्यम से दी जाएगी जानकारी
प्रयागराज। व्यापारियों को जीएसटी के नए रिटर्न सिस्टम से रूबरू करवाने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने पहल की है। इसके लिए विभाग की ओर से नए रिटर्न सिस्टम के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करने के लिए बुधवार आठ जनवरी को एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अफसर नए रिटर्न सिस्टम के बारे में व्यापारियों को जानकारी देंगे।
दरअसल नए वित्तीय वर्ष यानी कि एक अप्रैल 2020 से नया रिटर्न सिस्टम विभाग लागू कर रहा है। तमाम व्यापारियों को इस सिस्टम की जानकारी नहीं है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिया था कि व्यापारियों को इस नए सिस्टम एवं पंजीयन जागरूकता के बारे में सेमिनार के माध्यम से अवगत कराया जाए। विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन एके गौतम ने तमाम व्यापारिक संगठनों को पत्र के माध्यम से आठ जनवरी को आयोजित शिविर के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में दिन में दो बजे से एक सेमिनार आयोजित किया गया है। इसमें विभाग में पंजीयन लेने से प्राप्त होने वाले लाभ एवं सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा एक अप्रैल से लागू हो रहे न्यू रिटर्न सिस्टम के बारे में भी विस्तार से समझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें