फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण जाम से जूझा शहर

Mon, 10 Dec 2018 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
शहर रविवार को भीषण जाम से जूझता रहा। सीटेट की परीक्षा के कारण दोपहर बाद से शहर के अलग अलग इलाकों में जाम लगा था, शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद तमाम इलाकों में जैसे पहिये ही जाम हो गए। लोग घंटों फंसे रहे। पानी की टंकी ओवरब्रिज, रामबाग और नए यमुना पुल पर गाड़ियों के चक्के थमे रहे। परीक्षा के दिन एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन


शहर के साथ साथ नैनी, झूंसी और फाफामऊ इलाकों में रविवार को सीटेट की परीक्षा थी। दोपहर में 12 बजे प्रथम पाली की परीक्षा छूटने के साथ ही सिविल लाइंस, धूमनगंज, प्रीतमनगर, टीपी नगर, राजरूपपुर, सूबेदारगंज, चौफटका, सिविल लाइंस, खुल्दाबाद, शाहगंज, चौक, घंटाघर, खुसरोबाग विवेकनांद मार्ग, रामबाग, कीडगंज, बैरहना, अलोपीबाग, दारागंज, कटरा, अल्लापुर और तेलियरगंज के साथ नैनी, फाफामऊ और झूंसी इलाकों में भी जाम लग गया था। नए यमुना पुल, शास्त्री पुल और फाफामऊ पुल पर भी घंटों जाम लगा रहा। नए बने ओवरब्रिज पानी की टंकी और रामबाग में भी देर शाम तक भीषण जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शाम को द्वितीय पाली की परीक्षा छूटने के बाद हुई। हजारों अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक जब घर जाने के लिए निकले तो देर शाम तक जाम में फंसे रहे। पानी की टंकी ओवरब्रिज पर दोनों ओर से वाहन आमने सामने हो गए थे। इस कारण वहां घंटों पहियों के चक्के हिल नहीं पाए। ट्रैफिक के सिपाही न तो हाईकोर्ट की ओर न ही खुसरोबाग की ओर थे। इस कारण वहां काफी देर तक यातायात अराजकता की स्थिति हो गई थी। जिसे जहां से थोड़ी भी जगह मिल रही थी, वहां से वाहनों को मोड़ दे रहा था। इसी ओवरब्रिज पर वाहनों आमने सामने हो गए थे।

सीटेट की परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी और उनके अभिभावक रविवार को सड़कों से गुजरेंगे। इसकी जानकारी होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी नहीं की। नतीजतन लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। सिविल लाइंस जैसे इलाके में भी शाम को जाम लग गया था। शहर में नए बने ओवरब्रिजों और पुलों के आस पास अगर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से दरोगा सिपाहियों की ड्यूटी लगाई होती लोगों को इतनी परेशान नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें