फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : वाहन की टक्कर से घायल जीआरपी दरोगा की मौत, एसआरएन हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, जौनपुर में थे तैनात

Sat, 01 Jul 2023 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंकज सिंह (36) पुत्र रामसेवक सिंह बरखेड़ा, जौनपुर के रहने वाले हैं। वह जीआरपी में दरोगा हैं। इस समय वह जौनपुर चौकी, वाराणसी में तैनात हैं। पंकज मंगलवार को सरकारी काम से प्रयागराज आए हुए थे। वह रात को अपने किसी मित्र के साथ स्कूटी से प्रयागराज स्टेशन की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा पंकज सिंह की एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 27 जून को वह सरकारी कार्य से प्रयागराज आए थे। मेडिकल चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जौनपुर जीआरपी चौकी में तैनात पंकज जालौन के रहने वाले थे।

पंकज सिंह (36) पुत्र रामसेवक सिंह बरखेड़ा, जौनपुर के रहने वाले हैं। वह जीआरपी में दरोगा हैं। इस समय वह जौनपुर चौकी, वाराणसी में तैनात हैं। पंकज मंगलवार को सरकारी काम से प्रयागराज आए हुए थे। वह रात को अपने किसी मित्र के साथ स्कूटी से प्रयागराज स्टेशन की तरफ जा रहे थे। पंकज बाइक की पिछली सीट पर बैठे थे और उनका मित्र चला रहा था।

विज्ञापन


मेडिकल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों दूर जा गिरे। वहीं पंकज के सीने पर कार चढ़ाते हुए चालक भाग निकला। लोगों की मदद से दोनों को एसआरएन अस्पताल लाया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें