रेलवे ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके ग्रुप डी अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रकिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। यहां कुल 75 अभ्यर्थियों को अपने डाक्यूमेंट चेक करवाने थे लेकिन आए सिर्फ 52 ही। अब इन सभी अभ्यर्थियों का शनिवार को मेडिकल होगा। आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को मेडिकल चेकअप के लिए प्रयागराज के साथ झांसी, आगरा एवं कानपुर का भी विकल्प दिया गया है। शनिवार को भी 75 दिव्यांगजनों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आरआरसी दफ्तर बुलाया गया है। डाक्यमूेंट वेरीफिकेशन 14 जून तक चलेगा। आरआरसी की ओर से कुल 4950 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है।