फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी होते ही दूल्हा मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Wed, 16 Dec 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंची दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक युवक को शादी के तुरंत बाद मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर दो नाबालिग, उड़ीसा की रहने वाली एक युवती एक महिला समेत कुछ 11 लोगों को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से 66.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


राजौरी गार्डन थाना की टीम ने रात में चेकिंग के दौरान विष्णु गार्डन निवासी जाकिरूल हसन को 7.250 ग्राम गांजा संग पकड़ा। पता चला कि वह गंाजा तस्कर गिरोह का सदस्य है जिसका सरगना ललकपूर्वा जिला सुल्तानपुर निवासी मुन्ना यादव है। यह भी पता चला कि वह शादी के लिए प्रयागराज गया है। जिसके बाद टीम ने शादी वाले दिन ही उसे दबोच लिया। मुन्ना ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज कल्याणपुर सोरांव निवासी भांग की दुकान के संचालक रमेश को उसने 10 किलो गांजा बेचा है। मुन्ना के ही खुलासे पर पुलिस ने गांव भुजपुर, तेली वाली गली नंबर-दो, अलीगढ़ से शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद टीम तेलंगाना पहुंची और वहां से दो नाबालिग, एक युवती समेत दो महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी बालिग आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी नीरज उर्फ पंडित, अश्विनी कुमार, युवती हसीरन खातून, महिला काजल, प्लासी लक्ष्मण और प्लासी सोमैह के रूप में हुई।

 

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली, यूपी और तेलंगाना के तीन मामलों का खुलासा किया है। नीरज उर्फ पंडित पर राजौरी गार्डन थाने में एक मामला पहले से ही दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए करीब 2860 किलोमीटर का सफर तय किया। जो तेलंगाना से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें