बड़े पीर जैसे महापुरुष देते हैं मानवता का संदेश
0 एनसीजेडसीसी में लेखक रमेश कुमार शर्मा की पुस्तक के विमोचन पर बोले पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ
0 भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और इलाहाबाद मोहर्रम एतिहासिक कमेटी की ओर से आयोजन
प्रयागराज। बडे़ पीर जैसे महापुरुष मजहबी सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता का संदेश देते हैं। लेखक रमेश शर्मा की पुस्तक ‘गरीबों-मजलूमों के सरताज हमारे गौसुल आजम’ के विमोचन पर यह बात पूूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कही। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और इलाहाबाद मोहर्रम कमेटी की ओर से एनसीजेडसीसी में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल ने कहा कि गौसुल आजम की तरह हिंदू धर्म में भी कई ऐसे संत हुए जो ईश्वर से जुड़ने और मोक्ष का साधन बताते हैं। बडे़ पीर जैसे महापुरुष मजहबी सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता का संदेश देते हैं। रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि सूफी संतों ने मानवतावाद और धर्म को जोड़ने का काम किया। दिल्ली विवि इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सैयद जहीर हुसैन जाफरी ने कहा कि हिंदुस्तान आदर्शों और मानवता का देश है।
सूफी संतों ने सरल व सहज भाषा में अच्छा साहित्य रचा। कार्यक्रम के दौरान अवधेश प्रताप सिंह, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र राजवंशी, इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. एनआर फारूकी, रमेश पांडेय, पूर्व प्राचार्य जेएन सिंह, अजामिल व्यास, अधिवक्ता हाजी शाहिद अली सिद्दीकी, भारतीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, इलाहाबाद ऐतिहासिक मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद नियाजी, अधिवक्ता बख्तियार यूसुफ आदि मौजूद रहे।
गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 29 से
प्रयागराज। विश्व कल्याण और युग निर्माण के लिए गायत्री शक्तिपीठ मीरापुर की ओर से सीएसपी कालोनी सूबेदारगंज में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन किया गया। महायज्ञ और प्रज्ञा कथा पुराण का शुभारंभ 29 दिसंबर और समापन दो जनवरी को होगा। भूमि पूजन में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामआसरे यादव, रूप नारायण चौहान, राजेंद्र प्रसाद खरे, केके सिंह, रामवचन यादव, सुरेश, कुमारी शारदा, कमलेश, कुमारी पूर्णिमा, पूजा, लवलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामजी यादव, विमला देवी आदि थे।
हम भगवान के, भगवान हमारे हैं- बाल व्यास
- नौ दिन सुनिये रामकथा के सातवें दिन कथा सुनने उमडे़ श्रद्धालु
प्रयागराज। श्रीमानव सेवा संस्थान भावापुर-नयापुरा करेली में चल रही नौ दिन सुनिये रामकथा के सातवें दिन सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की झांकी के दर्शन कर मधुर भजनों के साथ रामकथा का आनंद लिया। आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को सुहागन गेस्ट हाउस में बाल व्यास भरतदास जी ने कहा कि हमें जीवन भगवान के लिए मिला है, भगवान का हो जाना ही जीवन की सार्थकता है। इस संसार में कार्य करें तो यह भाव रखें कि हम भगवान के हैं और भगवान हमारे हैं। यजमान बीडी पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी ने सपत्नीक भगवान श्रीराम की आरती उतारी। कथा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ. प्रेमशंकर पांडेय, राजकुमार त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, अलका मिश्रा, राजेंद्र कुमार तिवारी, श्याम सुंदर सिंह पटेल, संतोेष मिश्रा, रामलाल पटेल, अविनाश चंद्र तिवारी, अजय कुमार पांडेय, साधना, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।