फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : साधारण बस में बढ़ा यात्रियों का ग्राफ, एसी में घटे

Thu, 25 Jun 2020 07:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • साधारण बसों का लोड फैक्टर बढ़कर हुआ 40 से 45 फ़ीसदी, एसी बसों का लोड फैक्टर महज 20 फ़ीसदी ही 
  • एसी बसों में कम यात्री मिलने से रोडवेज को हर रोज हो रहा नुकसान, पहले ही बंद की जा चुकी है लखनऊ जाने वाली वॉल्वो
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनलॉक होने के बाद रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ना शुरू हो गया है। बीते 1 सप्ताह के दौरान प्रयागराज रीजन में चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों का लोड फैक्टर 40 से 45 फ़ीसदी तक पहुंच चुका है। हालांकि एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के ग्राफ ने रोडवेज अफसरों को परेशान किए रखा है। प्रयागराज रीजन की एसी बसों में यात्रियों का लोड फैक्टर महज 15 से 20 फ़ीसदी तक ही है। इस वजह से रोडवेज प्रशासन को एसी बस संचालन की वजह से हर रोज नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एक जून से ही प्रयागराज रीजन में बसों का संचालन रोडवेज ने शुरू किया है।लॉकडाउन लगने के पूर्व प्रयागराज रीजन में रोडवेज की प्रतिदिन की औसत इनकम 60 से 65 लाख रुपए थी। लॉक डाउन लगने के बाद रोडवेज बसों का संचालन 1 जून से शुरू हुआ। शुरुआती 15 दिनों के दौरान बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। इस दौरान रोडवेज बसों का लोड फैक्टर 10 से 20 फ़ीसदी ही रहा।

लखनऊ के लिए संचालित वोल्वो बस भी बंद
हालांकि अब साधारण बसों में यात्रियों की संख्या धीमे-धीमे बढ़नी शुरू हो गई है। बीते सप्ताह के दौरान प्रयागराज रीजन से संचालित होने वाली साधारण बसों की बात करें तो उसका लोड फैक्टर 40 से 45 दिन तक आ गया। हालांकि हालांकि ऐसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या जस की तस ही है। लॉकडाउन के पूर्व प्रयागराज से संचालित एसी बसों का लोड फैक्टर 80 से नब्बे प्रतिशत था था जो अब घटकर महज 20 प्रतिशत तक आ गया है। यात्री ना मिलने की वजह से रोडवेज द्वारा लखनऊ के लिए संचालित वोल्वो बस भी बंद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर ,वाराणसी, गोरखपुर आदि शहरों के लिए जो एसी जनरथ बसें चल भी रही हैं, तो उसमें एक गिनती भर के ही यात्री सफर कर रहे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है की साधारण बसों में बीते सप्ताह के दौरान यात्रियों की कुछ संख्या बढ़ी है लेकिन एसी बसों में यात्री अभी काफी कम है। कहा कि अभी वही यात्री सफर कर रहे हैं जिन्हें बेहद जरूरी काम से एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें