ग्राम रोजगार सेवक 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांगों में मुख्यमंत्री की घोषणाएं लागू करना व मानदेय 24 हजार रुपये करना है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, हरीशंकर, दयाशंकर, उमेश शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, मंजू द्विवेदी, साहिल कुमार, पीयूष कुमार आदि रहे।