लेड़ियारी से बीपैक्स लेड़ियारी में शुरू हुई धान खरीद
बी पैक्स क्रय केंद्र लेड़ियारी में सोमवार को सरकारी धान की खरीद शुरू हुई।एक नवंबर से ही धान खरीदी के लिए सरकार ने सभी चिह्नित जगहों पर क्रय केंद्र खोल दिया है। किसान बद्री प्रसाद पांडेय, दुर्गा प्रसाद मिश्र, रजनीश शुक्ला आदि ने अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद जाहिर की है। केंद्र प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि सरकारी केंद्र पर नियमित और पारदर्शी तरीके से खरीद शुरू है। उन्होंने पंजीकरण कागजात के साथ साफ-सुथरी धान लेकर बिना हिचक केंद्र पर लाने की किसानों से अपील की है।