फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब

Tue, 30 Apr 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परिणाम घोषित करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। याचिका की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने सुजीत कुमार की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी का कहना है कि 23 दिसंबर 18 को परीक्षा हुई है, मगर अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। याची ने 22 फरवरी 19 को आयोग को प्रत्यावेदन दिया है। कोई कार्रवाई न होने पर यह याचिका दाखिल की गई है। आयोग की तरफ से अधिवक्ता केएस कुशवाहा ने समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें