फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, बीए में सोमनाथ टॉपर

Tue, 27 Oct 2020 12:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने रविवार को स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के टॉपरों की लिस्ट में पूर्वांचल के विद्यार्थियों दबदबा रहा। बीए प्रवेश परीक्षा में संतकबीर नगर के सोमनाथ गुप्ता ने टॉप किया है तो बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा में आजमगढ़ के अविनाश मेधाशिया अव्वल रहे। वहीं, बीकॉम प्रवेश परीक्षा में रेनूकूट, सोनभद्र के सर्वेश कुमार सर्वाधिक अंकों के साथ मेरिट में शीर्ष स्थान पर रहे। विस्तृत परिणाम इविवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन


इसके अलावा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) में वाराणसी के दिव्यांश कुमार नंदा ने टॉप किया, जबकि बैचलर ऑफ परमॉफार्मिंग आर्ट (बीपीए) की प्रवेश परीक्षा में बक्सर, बिहार की प्रज्ञा कुमारी ने बाजी मारी। बीएससी बायो की मेरिट में एलनगंज, प्रयागराज की सौम्या त्रिपाठी शीर्ष स्थान पर रहीं। वहीं, बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा में सैदपुर, वाराणसी की अंकिता गुप्ता ने सर्वाधिक अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड (अंक पत्र) इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने स्कोर कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बीकॉम प्रवेश के लिए आज जारी हो सकता है कटऑफ
कोविड-19 के कारण इविवि में इस बार प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक मंगलवार को जारी किए जा सकते हैं। 28 या 29 अक्तूबर से बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके बाद स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथियों पर सोमवार को अंतिम मुहर लगाई जा सकता है। ऑनलाइन प्रवेश शुरू होने से पहले इविवि की वेबसाइट पर कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों को इन्हीं अंकों के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे और दस्तावेजों का सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा होगी और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें