फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से गुहर लगाएंगे एनसीसी के छात्र

Sun, 26 Jul 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एनसीसी में पिछले साल दाखिला लेने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 140 विद्यार्थियों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। कमांडिंग ऑफिसर ने उनका दोबारा प्रवेश लेने से मना कर दिया है। इससे नाराज छात्रों ने राज्यपाल से गुहार लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय में भी जाने का निर्णय लिया है। अपनी मांग के समर्थन में छात्रों ने शनिवार को कुलपति दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 140 छात्राें को पिछले सत्र में प्रवेश दिया गया था। जबकि यूनिट की मान्यता रद्द कर दी गई थी। ऐेसे में उन्हें इस साल प्रवेश का आश्वासन दिया गया था। इसी सिलसिले में चीफ प्रॉक्टर और नए एएनओ ने एनसीसी के अफसरोें से शनिवार को वार्ता की लेकिन उन्हाेंने प्रवेश लेने से मना कर दिया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में लखनऊ में अफसरों से वार्ता करने का निर्णय लिया है। इससे अलग छात्रों ने भी राज्यपाल से मिलकर अपनी मांग रखने की बात कही है। उन्हाेंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें