फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी को ब्रेन हैमरेज

Fri, 22 Jan 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी की बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया है। 
विज्ञापन

पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी कोलकाता से इलाहाबाद के लिए चल दिए हैं। भाजपा नेता बब्बू राम द्विवेदी ने बताया कि राज्यपाल कालका मेल से आ रहे हैं। सृजन अस्पताल के निदेशक डा. बीबी अग्रवाल ने बताया कि सुधा त्रिपाठी को ब्रेन हैमरेज हुआ है। यहां अपराह्न तीन बजे के आसपास उन्हें एडमिट किया गया है। नर्सिंगहोम में डॉ. कार्तिकेय शर्मा द्वारा उनकी सर्जरी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें