फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छठ पर्व पर घाटों की अच्छी सफाई व्यवस्था पर सरकार देगी इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर्व पर घाटों पर अच्छी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले नगर निगम को प्रदेश सरकार को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। इसके तहत 19 और 20 नवंबर को घाटों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

छठ पर्व पर घाटों की सफाई के साथ अन्य व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में घाटों की स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। इसके तहत नगर विकास मंत्रालय की ओर से मानक तय किए गए हैं। उसी के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी।
प्रतियोगिता के मद्देनजर नगर निगम की ओर से सफाई को लेकर विशेष सतर्कता के दावे किए जा रहे हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने बृहस्पतिवार को संगम समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया था। इसी क्रम में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महापौर ने नियमित सफाई कराते रहने के साथ छिड़काव कराने, मोबाइल टॉयलेट रखवाने, चेंजिंग रूम बनवाने समेत अनेक निर्देश दिए। नगर आयुक्त का कहना है कि प्रतियोगिता के तहत शासन की टीम पर्व के दौरान निर्धारित मानकों के आधार पर घाटों की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें