फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार थानों के एसएसआई, 13 चौकी इंचार्ज भी भेजे गए पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लंबे समय से स्थानांतरणाधीन चार थानों के वरिष्ठ उप निरीक्षकों व 13 चौकी इंचार्जों को भी पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इन सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। इनका तबादला अन्य कमिश्नरेट/इकाई में हुआ है। इसके साथ ही नए चौकी प्रभारियों की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिन चार थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को उनके मौजूदा तैनाती स्थल से हटाकर लाइन भेजा गया है, उनमें कीडगंज थाने से अजय कुमार सिंह, साेरांव से संजय कुमार भारद्वाज, होलागढ़ से रविंद्रनाथ यादव और मांडा से रामकेवल यादव शामिल हैं। इसके अलावा चौकी प्रभारियों में नखास कोना से
रविशंकर राय, नारायणी आश्रम से चंद्रभानु, रावतपुर से निखिलेश कुमार तिवारी, सैदपुर से अयोध्या प्रसाद मिश्र, कल्याणी देवी से पखंडू राम, मीरापुर से अर्चना चौबे, एनी बेसेंट से विनय कुमार मिश्र, सब्जी मंडी से राजेश कुमार दीक्षित, रिपोर्टिंग चौकी थाना कर्नलगंज से शशिबाला यादव, बक्शी दारागंज से रामबहादुर, हनुमानगंज से आशुतोष दीक्षित, सिरसा से जगदीश कुमार, नारीबारी से संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजकर कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह सभी लंबे समय से इन चौकियों पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें