फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रकाशकों की किताबें लगाईं तो मान्यता वापस होगी

Sat, 13 Apr 2019 10:44 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
NCERT
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के निर्देश के बाद माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से इतर निजी प्रकाशकों की किताबें लागू की गईं तो स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के साथ मान्यता वापसी होगी। बोर्ड की ओर से प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि जो भी विद्यालय नियमों का पालन नहीं करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि जो भी विद्यालय एनसीईआरटी के अतिरिक्त निजी प्रकाशन की किताबें लागू करेगा, उसके खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों को किताबों के वितरण एवं उनके लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक यह तय करें कि यदि कहीं एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता नहीं है तो बोर्ड को जानकारी देने के साथ उसको छात्रों तक पहुंचाने का काम करें। किताब नहीं मिलने के नाम पर यदि जबरन निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोपी गईं तो अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा।

स्कूलों में बच्चों तक नहीं पहुंच रहीं एनसीईआरटी की किताबें
यूपी बोर्ड की ओर से 2018 में पुरानी निजी प्रकाशकों को हटाकर एनसीईआरटी की किताबें लागू की गईं, एनसीईआरटी की किताबों को छापने की जिम्मेदारी निजी प्रकाशकों को दी गई हैं। आलम यह है कि प्रदेश के अधिकांश जिले में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं हैं, बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से इस बारे में लगातार मॉनीटरिंग किए जाने के बाद भी बच्चों तक किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। सचिव ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक जिले में किताबों की आवश्यकता के बारे में उनके पास रिपोर्ट भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें