फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से लड़ाई में कांग्रेस ने भी आयोग को बनाया मुद्दा

Fri, 31 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। यूपीपीएससी के अध्यक्ष और भर्तियों को लेकर चल रहे विवाद को कांग्रेस ने भी अपने आंदोलन का हिस्सा बना लिया। बृहस्पतिवार को जनता के मुद्दों पर जिला मुख्यालय में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने इस मसले पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार ने व्यापम घोटाले को मात दे दी है। उन्होंने कांग्रेसजनों से आयोग सहित जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर सड़क पर उतरने की अपील की।
विज्ञापन


वैट बढ़ने से प्रदेश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के मूल्यों पर भी सरकार को घेरा। साथ ही महिलाओं से दुराचार की बढ़ती घटनाएं, गिरनी कानून व्यवस्था, दैवी आपदा के बाद मुआवजे के लिए भटकते किसानों, बिजली, पानी, सड़क की समस्या पर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी पार्टी के एजेंडे को लागू करने का काम कर रही है।

जनता की समस्या से सरकार को कोई लेनादेना नहीं। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने एसीएम प्रथम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, अवधेश त्रिपाठी, संत प्रसाद पांडेय, जावेद उर्फी, अभिषेक शुक्ला, तारिक सईद अज्जू, मुुकुंद तिवारी,  परवेज अंसारी, परवेज सिद्दीकी, अनीता कुशवाहा, चमन रावत, उषारानी, नफीस अनवर, अभिन्न वार्ष्णेय, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें