फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सरकार बनते ही गुंडों को जेल भेजेगी भाजपा 

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित युवा सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सूबे की अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि मुख्यमंत्री स्वाभिमानी नहीं बल्कि स्वार्थी हैं और सरकारी सुविधा अपने परिवार में ही बांट देना चाहते हैं। वह अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था है। यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही पार्टी सबसे पहले गुंडों को जेल भेजेगी। 
विज्ञापन


भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में आयोजित पार्टी के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि विपक्ष भले ही नोटबंदी को फ्लाप बता रहा है, लेकिन इसका दूरगामी लाभ देश को होगा। आने वाले दिनों में इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी। कहा कि देश को पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है। पीएम ने 50 दिन का समय मांगा है और देशवासियों ने उन्हें यह समय दे भी दिया है।  

कार्यक्रम में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। तंज कसते हुए कहा कि आज एटीएम में लाइन लगने से उनकी आत्मा क्यों दुखी है? कांग्रेस के शासनकाल में जब सरकारी अस्पतालों और राशन की दुकानों पर लोगों की लाइन लगती थी तब वह कहां थे। इसके पूर्व कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिव भूषण सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने भी सपा और बसपा पर निशाना साधा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, डॉ. एलएस ओझा, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, रतन दीक्षित, मुरारी लाल अग्रवाल, रामानंद शुक्ल सागर, मनु सिंह, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, अभिषेक शुक्ला, अर्चना शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें