फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : होलागढ़-दहियावां मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

Sat, 04 Oct 2025 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव से सकरदहा वाया होलागढ़ दहियावां मार्ग के शेष भाग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी शासन से मिल गई है। पीडब्ल्यूडी इसी माह में टेंडर प्रक्रिया को पूरी करके निर्माण शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव से सकरदहा वाया होलागढ़ दहियावां मार्ग के शेष भाग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी शासन से मिल गई है। पीडब्ल्यूडी इसी माह में टेंडर प्रक्रिया को पूरी करके निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। 13.225 से 16.525 किमी लंबाई वाली इस सड़क पर 3.300 किमी तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होना है। इसके लिए 6.39 करोड़ की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


होलागढ़-दहियावां मार्ग के अलावा दो अन्य मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होना है, जिसकी शासन से मंजूरी मिली है। इनमें पीएच रोड से बनी चौराहा होते हुए वारी तक मार्ग व इफको गेट से वीरकाजी महुलिया मनीपुर घुरवा आराखुर्द होते हुए खिजिरपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होना है। इन तीनों सड़कों के निर्माण में कुल 22 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इन तीनों मार्ग का निर्माण इसी माह शुरू करने की योजना है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें