फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एथलेटिक्स में गोरखपुर के छात्रों का दबदबा

Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के विक्रमादित्य सिंह कॉलेज गोरापुर में एथलेटिक्स छात्रोंओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य
विज्ञापन
70वीं जनपदीय-मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विक्रमादित्य सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, गोरापुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में हुआ था।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर सीनियर बालिका वर्ग में रिया ने गोला फेंक में स्वर्ण और हैमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया। सोनम सरोज ने लंबी कूद में रजत और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। साक्षी पटेल को 300 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक मिला।
मंडल स्तर पर रिया ने गोला फेंक में रजत पदक जीतकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित होगी। प्रबंधक बांके बिहारी सिंह उर्फ बबलू सिंह ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य शशिकांत दुबे ने छात्राओं को सम्मानित किया और प्रशिक्षक अनिल कुमार पटेल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें