इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भवन निर्माण करा रहे हरियाणा के कॉन्ट्रैक्टर से गुंडा टैक्स मांगा गया। निर्माणस्थल पर तोड़फोड़ करने के साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भवन निर्माण करा रहे हरियाणा के कॉन्ट्रैक्टर से गुंडा टैक्स मांगा गया। निर्माणस्थल पर तोड़फोड़ करने के साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अभिषेक गोयल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर छह के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म अभिषेक इंटरप्राइजेज केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत है। फर्म ने इविवि के रसायन विज्ञान विभाग में भवन निर्माण का ठेका नियमानुसार हासिल किया है।
15 दिसंबर को 50-60 लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने पर मजदूरों व अन्य कर्मचारियों को गालीगलौज करते हुए पीटा गया। साथ ही कहा गया कि जब तक अवधेश तिवारी बजरंगी को गुंडा टैक्स नहीं पहुंचता, काम करना भूल जाओ वरना जान से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन
उसी दिन उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिये अवधेश तिवारी बजरंगी ने धमकी दी। बिना रुपये दिए काम शुरू कराने पर हाथ-पैर तोड़वाने व जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह पहले भी हत्या कर चुका है। इसके बाद भी कई बार अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व 50-60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।