फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी मामले में पत्नी समेत डॉक्टर नामजद

Sun, 09 Oct 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को दी तहरीर में कोरांव के गजनी भगेसर निवासी भुक्तभोगी ने बताया है कि बाबा रामसनेही सिंह के इलाज के लिए वह बाघम्बरी रोड स्थित आनंद डेंटल क्लीनिक में आया करता था। उसने दो साल पहले मंडी परिषद की भर्ती परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर में प्रतियोगी छात्र आलोक सिंह से नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिए गए। उसने तहरीर देकर अल्लापुर में ही रहने वाले डॉक्टर व उसकी पत्नी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में कोरांव के गजनी भगेसर निवासी भुक्तभोगी ने बताया है कि बाबा रामसनेही सिंह के इलाज के लिए वह बाघम्बरी रोड स्थित आनंद डेंटल क्लीनिक में आया करता था। उसने दो साल पहले मंडी परिषद की भर्ती परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन



उसका आरोप है कि डॉक्टर आनंद प्रकाश ने चार लाख रुपये देने पर नौकरी लगवाने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने दो लाख नकद व दो लाख रुपये डॉक्टर की पत्नी श्वेता शुक्ला के खाते में आरटीजीएस के जरिये भेजे। नौकरी नहीं मिलने पर उसने रुपये वापस मांगे तो हर बार उसे टरकाया जाता रहा। 


जून में वह फिर आया तो चार अज्ञात लोगों संग अस्पताल के बाहर आकर डॉक्टर ने गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उसने आईजी से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर जार्जटउन पुलिस ने डॉक्टर व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें