फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज जाने में छूट जाएगा पसीना

Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रैफिक रूल
विज्ञापन
धूमनगंज जाने और उधर से आने में शहरियों को पसीना छूटने वाला है। करियप्पा गेट से पानी की टंकी चौराहे तक यातायात दो महीने के लिए बंद होने वाला है। आने वाले एक अगस्त से 30 सितंबर तक शहरियों के लिए यह मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम की रेलवे और सैन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों पर भारी भीड़ और जाम की संभावनाओं को देखते हुए रास्तों में प्वाइंट्स बनाकर ट्रैफिक पुलिस तैनात को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की रेलवे और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि एक अगस्त से यातायात प्रतिबंधों का निर्णय लिया गया है। बीच में कोई दिक्कत आती है तो इसे एक अगस्त के बजाय दो से पांच अगस्त के बीच किसी भी दिन लागू किया जा सकता है। इस दौरान शहर से धूमनगंज जाने वाले वाहन पानी टंकी ओवरब्रिज से खुसरोबाग की तरफ मोड़ दिए जाएंगे। वहां से वाहन पुराने जीडी रोड से चौफटका फ्लाईओवर होते हुए निकलेंगे। उधर धूमनगंज से आने वाले वाहन सप्लाई डिपो से मोड़ दिए जाएंगे। वहां से कैंट एरिया होते हुए सर्किट हाउस स्थित बाबा चौराहा के पास निकलेंगे। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक इस दौरान वैकल्पिक मार्गों पर भारी भीड़ होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस इसके लिए पहले से ही तैयार है। रास्तों में अलग अलग प्वाइंट्स बनाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

शहर से धूमनगंज जाने के लिए जिस रास्ते को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। वहां अभी काफी दिक्कतें हैं। पानी की टंकी ओवर ब्रिज से होते हुए पुराने जीटी रोड से लेकर चौफटका ओवरब्रिज तक पूरा मार्ग संकरा है। ऐसे में बड़े वाहनों और चार पहिया वाहनों के निकलते ही जाम लगने के आसार हैं। खुसरोबाग से लेकर पुराने जीटी रोड तक कई जगह सड़कों की खोदाई हुई है। उसे बनाया जा रहा है। अगर यातायात प्रतिबंधों तक सड़कें न बनीं धूमनगंज पहुंचना किसी दूसरे शहर पहुंचने जितना कठिन हो जाएगा। लूकरगंज में पूरे रास्तों पर खोदाई हुई है। वहां भी स्थिति इतनी खराब है कि वाहनों का आवागमन सामान्य नहीं हो सकता। पुलिस का कहना है कि सड़कों का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही उसे बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें