फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग जा रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

Sat, 11 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों और प्रतियोगियों को शनिवार को एक बार फिर पुलिस की लाठी का शिकार होना पड़ा जिसमें एक छात्रा सहित कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए । कोई महिला सिपाही न होने से छात्रा भी लाठीचार्ज का शिकार हुई। आयोग दफ्तर के घेराव पर अड़े छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो प्रिजन वैन में भरे गए छात्रों को पुलिस दिन भर इधर-उधर घुमाती रही। इससे छात्रों और प्रतियोगियों में जबरदस्त रोष है। छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर आयोग दफ्तर छावनी में तब्दील रहा तो चंद्रशेखर आजाद पार्क तक जगह-जगह फोर्स रही।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार से चंद्रशेखर आजाद पार्क में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने शनिवार को मार्च और आयोग दफ्तर के घेराव की घोषणा की थी। इसी के तहत छात्रों का चंद्रशेखर आजाद पार्क पर जमावड़ा हुआ। वहां से वे सभी जुलूस बनाकर आयोग जा रहे थे लेकिन पहले से मौजूद फोर्स ने हिन्दू हॉस्टल पर उन्हें रोक लिया। छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने जबरदस्ती करनी चाही तो छात्र और छात्रा वहीं सड़क पर बैठ गए। इस पर पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसमें एबीवीपी की प्रदेश सहमंत्री आयुषी श्रीमाली, छात्र नेता सनत मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय समेत कई छात्रों को काफी चोट लगी है।

 इसके बाद भी छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रों को पहले शहर में घुमाया। इसके बाद उन्हें चाका ले जाने लगे लेकिन वहां भी छात्रों के जमावड़े की सूचना पर छात्रों को पूरे यमुना पार में इधर से उधर हाईवे पर ही घुमाया जाता रहा। शाम तकरीबन सात बजे उन्हें पुलिस लाइन लाया गया। इस दौरान छात्र वैन में ही रहे जिससे उनमें काफी गुस्सा रहा। वे आयोग तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे। छात्रों के समर्थन में सांसद केशव प्रसाद मौर्या समेत अनेक भाजपा नेता भी पुलिस लाइन पहुंच गए थे।
विज्ञापन


उधर, एबीवीपी के बैनर तले चंद्रशेखर आजाद पार्क में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। समर्थन में छात्रों के अलावा कई कालेजों की छात्राएं भी पहुंची थीं। उन्हाेंने लाठीचार्ज की निंदा की। छात्र-छात्राओं का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन और जुलूस में आलोक त्रिपाठी, अविनाश दुबे, अजीत उपाध्याय, अनुराग शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें